उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में युवती से कट्टे की नोक पर छेड़छाड़ः गाल काटने का आरोप, तालबेहट में मामला दर्ज 

 

ललितपुर के तालबेहट थाना क्षेत्र में एक युवती से कट्टे की नोक पर छेड़छाड़ और गाल काटने का मामला सामने आया है। पीड़िता की मां की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। यह घटना 3 मई 2026 को दोपहर 1 बजे बिजरौठा के एक मजरा में हुई है।

 

शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उनकी 18 वर्षीय बेटी 3 मई 2026 को दोपहर करीब 1 बजे घर पर अकेली थी। परिवार के अन्य सदस्य एक शादी समारोह में गए हुए थे। इसी दौरान गांव का आनंद पुत्र प्रकाश उनके घर में घुस आया।

 

आनंद ने बेटी को बुरी नीयत से पकड़ लिया और उसका गाल काट दिया। बेटी के चिल्लाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया। भागते समय उसने बेटी को जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि यदि उसने किसी को कुछ बताया तो वह उसके घरवालों को भी मार डालेगा।

 

पीड़िता ने तालबेहट कोतवाली में आनंद के खिलाफ प्रार्थना पत्र दिया है। उन्होंने पुलिस से आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करने और अपनी बेटी को सुरक्षा प्रदान करने की गुहार लगाई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

 

तालबेहट कोतवाली प्रभारी मनोज मिश्रा ने जानकारी देते हुए बताया मामला दर्ज कर लिया गया है। और गहनता से जांच पड़ताल की जा रही और आगे की कार्रवाई जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!