उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
दुष्कर्म के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार
ललितपुर। दुष्कर्म के मामले में वांछित चल रहे आरोपी को थाना जखौरा पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है।
प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह और क्षेत्राधिकारी सदर सुनील कुमार भारद्वाज के पर्यवेक्षण में थाना जखौरा पुलिस ने धारा 64(1) व 351(3) बीएनएस के मुकदमे में वांछित आरोपी योगेन्द्र सिंह (20) पुत्र संतोष कुमार निवासी ग्राम जीरौन थाना जाखलौन को गिरफ्तार किया।
थाना जखौरा प्रभारी निरीक्षक राजीव कुमार बैस ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा हेतु न्यायालय में पेश किया गया है। कार्रवाई में थाना पुलिस टीम शामिल रही।




