उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

विश्व रक्तदाता दिवस पर 35 लोगों ने किया रक्तदान

 

 

ललितपुर। स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने फीता काटकर किया।

 

शिविर में प्रधानाचार्य प्रो. डॉ. मयंक कुमार शुक्ला और मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गजेन्द्र सिंह ने स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरित किया। कुल 50 लोगों ने पंजीकरण कराया, जबकि 35 लोगों ने स्वैच्छिक रक्तदान किया। इस दौरान सर्वाधिक एवं नियमित रक्तदान करने वाले रक्तदाताओं और संस्थाओं को सम्मानित भी किया गया।

 

प्रभारी मंत्री दानिश आजाद अंसारी ने कहा कि रक्तदान से अनगिनत जिंदगियां बचाई जा सकती हैं और युवाओं को इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेना चाहिए। वहीं सदर विधायक रामरतन कुशवाहा ने रक्तदाताओं को मानवता की सच्ची मिसाल बताया।

 

कार्यक्रम में राज्यमंत्री मनोहर लाल पंथ, जिलाधिकारी सत्य प्रकाश, पुलिस अधीक्षक मो. मुस्ताक, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रावत, जिला पंचायत अध्यक्ष कैलाश नारायण निरंजन, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. इम्तियाज अहमद सहित अनेक जनप्रतिनिधि, अधिकारी, चिकित्सक, छात्र-छात्राएं और रक्तदाता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!