ललितपुर के गदौरा में युवक ने खाई कीटनाशक दवा
ललितपुर के गदौरा में युवक ने खाई कीटनाशक दवाः शराब पीने के बाद उठाया कदम, गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज रेफर ललितपुर के नाराहट थाना क्षेत्र के गदौरा गांव में बुधवार रात एक युवक ने कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया। इससे उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। कीटनाशक दवा का सेवन
जानकारी के अनुसार, गदौरा निवासी 35 वर्षीय रामगोपाल रमेश रात के समय अपने घर पर था। इसी दौरान उसने घर में रखी कीटनाशक दवा का सेवन कर लिया।
कीटनाशक का सेवन करने के लगभग एक घंटे बाद परिवार के सदस्यों ने उसे बदहवास हालत में देखा। परिजनों ने तुरंत एम्बुलेंस की मदद से उसे मड़ावरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में भर्ती कराया।
डॉक्टरों ने किया प्राथमिक उपचार
सीएचसी में डॉक्टरों ने युवक को प्राथमिक उपचार दिया, लेकिन उसकी हालत में कोई सुधार नहीं हुआ। इसके बाद देर रात डॉक्टरों ने उसे ललितपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
परिजनों ने बताया कि रामगोपाल उनका इकलौता बेटा है और वह शराब का आदी है। उनके अनुसार, उसने शराब के नशे में ही यह कदम उठाया है। युवक की हालत फिलहाल गंभीर बनी हुई है




