उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

करवला घाट पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक, मार्ग दुरुस्त कराने के दिए आदेश

 

सामूहिक रूप से लिया व्यवस्थाओं का जायजा

ललितपुर । मोर्हरम पर्व पर शहर के अलावा करवला घाट पर्व्यवस्थाएं चाक चौबंद बनाने एवं बिजली, पानी,के अलावा मार्ग दुरुस्त कराने एवं मार्ग पर चुना डलवाने आदि व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी सत्यप्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मो मुश्ताक ने गुरुवार को मौके पर जाकर बारीकी से निरीक्षण किया।

इस मौके पर उन्होंने सामूहिक रूप से निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं चाक चौबंद रखी जाए जिससे कि मोर्हरम के जुलूस के दौरान कोई भी परेशानी न हो। जुलूस मार्ग को सही करा लिया जाए। मार्ग पर चुना डलवा दिया जाए। साथ ही साथ पर्याप्त साफ सफाई भी कराई जाए। इस मौके पर उप जिलाधिकारी सदर मनीष कुमार, नगर पालिका अधिशासी अधिकारी दिनेश विश्वकर्मा, समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!