उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

संदिग्ध परिस्थितियों में किसान की मौत, कुएं में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

कुएं में डूबने से किसान प्रमोद कुमार की मौत

कुएं में मिला शव, परिवार में मचा कोहराम

बार थाना क्षेत्र के मजरा राधापुर में कुएं में डूबने से किसान प्रमोद कुमार पुत्र मोती उम्र लगभग 45 वर्ष की मौत हो गई। मृतक खेतों में सब्जी की खेती कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था।मृतक के पुत्र घनश्याम ने बताया कि उसके पिता बुधवार रात खाना खाने के बाद खेतों की रखवाली करने के लिए घर से निकले थे, लेकिन सुबह तक वापस नहीं लौटे। गुरुवार सुबह कुछ बच्चे घर के पास स्थित कुएं के पास से गुजर रहे थे। बच्चों की गेंद कुछ दिन पहले कुएं में गिर गई थी, जिसे देखने के लिए उन्होंने कुएं में झांका तो अंदर शव दिखाई दिया। बच्चों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए।

परिजनों ने शव की पहचान प्रमोद कुमार के रूप में की और तत्काल डायल 108 व डायल 112 को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद शव को कुएं से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!