उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से महिला की मौत,16 लोग घायल
ललितपुर में सोमवार की रात दो बजे के दरम्यान अनियंत्रित ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से उसमें सवार एक महिला 35 वर्षीय बेबीराजा निवासी भौंरदा की मौत हो गई , वहीं तीन बच्चों सहित 16 लोग घायल हो गए , घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज ललितपुर में भर्ती कराया गया ,
ट्रैक्टर ट्रॉली में 20 से अधिक लोग सवार थे और वह सभी ट्रैक्टर ट्रॉली से मध्य प्रदेश के अशोक नगर के धार्मिक स्थल करीला धाम से घर लौट रहे थे ,तभी ललितपुर जाखलौन मार्ग पर स्थित ग्राम ऐरा के निकट हादसा हो गया ,




