अरविंद की मौत में आया नया मोड़ पत्नी ने लगाए 3 लोगों पर हत्या कर शव को कुआं में फेंकने का आरोप
एस पी को सौंपा ज्ञापन
ललितपुर । कोतवाली महरौनी के ग्राम चढ़ राउ ने विगत 23 जून को कुआं में मिले गांव के अरविंद के शव के मामले में नया मोड़ आया है। इस संबंध में मृतक की पत्नी ने गांव के 3 लोगों पर उसके पति को घर से मोटर साइकिल से ले जाकर उसकी मारपीट कर हत्या करने के बाद शव को कुआं में फेंकने का आरोप लगाया है। बुधवार को मृतक की पत्नी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्यवाही की मांग की है।
ग्राम चढ़ राउ निवासी जयंती ने एस पी को ज्ञापन देकर बताया कि विगत 23 जून की सुबह 8 बजे उसका पति घर पर था। इसी दौरान गांव के 3 युवक मोटर साइकिल से घर आए और उसे अपने साथ ले गए। इसके बाद उसका पति घर नहीं आया बाद में जानकारी हुई कि गांव के एक किसान के कुआं में एक शव पड़ा है। जिस कारण वह भी मौके पर पहुंची। पोलिस ने शव को बाहर निकाला था। शव उसके पति का निकला। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। बाद में उसने खितवांस चौकी को 3 लोगों पर हत्या करने का आरोप लगाकर तहरीर सौंपी थी। लेकिन पुलिस द्वारा आज तक कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। आरोपियों को चौकी में बैठाकर भगा दिया। महिला ने आरोपियों पर मुकद्दमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की है।




