उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

देवगढ़ ओवरब्रिज के नीचे अवैध तमंचे के साथ युवक गिरफ्तार

 

 

ललितपुर। कोतवाली पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत देवगढ़ ओवरब्रिज के नीचे से एक युवक को अवैध देशी तमंचे के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 315 बोर का एक देशी तमंचा और एक खोखा कारतूस बरामद हुआ।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार मुखबिर की सूचना पर नई बस्ती चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक आलोक सिंह ने टीम के साथ घेराबंदी कर मोहल्ला चौबयाना निवासी मोहम्मद आरिफ उर्फ रोहित पुत्र असलम खान को गिरफ्तार किया। आरोपी के खिलाफ शस्त्र अधिनियम की धारा 3/25 के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

 

पुलिस ने बताया कि आरोपी के विरुद्ध हत्या, चोरी , मारपीट, जुआ और शस्त्र अधिनियम सहित विभिन्न मामलों में पहले से कई मुकदमे दर्ज हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!