उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
पानी की बड़ी टंकी के पास जमीन में धंसा मिनी ट्रक का पहिया
-पानी की बड़ी टंकी के पास जमीन में धंसा मिनी ट्रक का पहिया। कसाई मण्डी स्थित पानी की बड़ी टंकी के पास एक मिनी ट्रक का पहिया मिट्टी में धंस गया, जिसके दबाब में चंद कदम दूरी पर पाइप लाइन फट गई, जिससे पानी चहुंओर फैल गया। जैसे ही इसकी सूचना विभागीय कर्मियों को लगी, जैसे ही पाइप लाइन में जलापूर्ति को बंद करा दिया गया। उधर वाहन चालक ने ट्रक में लदे माल को दूसरे मिनी ट्रक में लादने की प्रक्रिया शुरू कर दी। स्थानीय लोगों का कहना है कि मिनी ट्रक में डिटरजेंट पाउडर भरा हुआ है, जिसका वजन लगभग 10 टन होगा। इसके बाद भी सड़क इस वजन को झेल नहीं पाई, जिससे ट्रक का पहिया जमीन में धंस गया। इससे पाइप लाइन फटने की घटना हो गई।




