जाखौरा क्षेत्र में जल निगम के ठेकेदार की लापरवाही, स्कूल के बाहर रखे भारी पाइप बने हादसों की वजह
ललितपुर के जाखौरा क्षेत्र में जल निगम के कार्य के दौरान ठेकेदार की कथित लापरवाही सामने आई है। स्कूल के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर भारी पाइप रखे होने से स्कूली बच्चों को आवागमन में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई बच्चे पाइपों से ठोकर खाकर गिर चुके हैं, जिससे उन्हें चोटें भी आई हैं।
स्थानीय लोगों का आरोप है कि ठेकेदार द्वारा सुरक्षा मानकों की अनदेखी की गई है। स्कूल के सामने पाइप रखने से हर दिन दुर्घटना का खतरा बना हुआ है। अभिभावकों और ग्रामीणों ने इस पर कड़ा आक्रोश जताते हुए पाइपों को तत्काल हटाने तथा जिम्मेदारों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्था नहीं सुधारी गई तो कोई बड़ा हादसा भी हो सकता है। लोगों ने प्रशासन और संबंधित विभाग से मामले का संज्ञान लेकर बच्चों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है।




