उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
मोहल्ला पिसनारी में तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा घुसी
ललितपुर: शहर के मोहल्ला पिसनारी में गुरुवार की देर रात को एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बनी नाली में जा घुसी। घटना से क्षेत्र में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार तेज गति में थी, तभी चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और कार सीधे नाली में जा गिरी। गनीमत रही कि हादसे के समय कोई राहगीर या स्थानीय निवासी वाहन की चपेट में नहीं आया, जिससे बड़ा हादसा टल गया।




