स्वतंत्रता दिवस पर प्रभात फेरी में कीचड़ और गंदगी से जूझे छात्र
बार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार सुबह बार कस्बे में निकाली गई प्रभात फेरी के दौरान छात्र-छात्राओं को गंदगी और कीचड़ से होकर गुजरना पड़ा। हाथों में तिरंगा लेकर देशभक्ति के नारे लगाते हुए निकले विद्यार्थियों को रास्ते में फैली गंदगी के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह करीब 8:50 बजे मेला ग्राउंड से स्वामी विवेकानंद पूर्व माध्यमिक विद्यालय, नेताजी श्री रघुवीर सिंह इंटर कॉलेज बार और जूनियर हाईस्कूल बार के छात्र-छात्राओं ने प्रभात फेरी निकाली। मार्ग में कई स्थानों पर कीचड़ और गंदगी फैली होने के कारण बच्चों को संभलकर आगे बढ़ना पड़ा।
राष्ट्रीय पर्व के दिन भी सफाई व्यवस्था दुरुस्त न होने को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी दिखाई दी। स्थानीय निवासी राजा योगी ने कहा कि पूरे कस्बे में जगह-जगह गंदगी फैली हुई है। वहीं राजू यादव ने मेला चौराहे पर लंबे समय से बनी कीचड़ और गंदगी की समस्या का समाधान कराने की मांग




