उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

महरौनी कोतवाली में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस

महरौनी कोतवाली में प्रभारी निरीक्षक ने फहराया राष्ट्रीय ध्वज महरौनी कोतवाली में 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। प्रभारी निरीक्षक राजा दिनेश सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और सभी पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं।

 

ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान का गायन किया गया और पुलिस बल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी गई। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक ने पुलिसकर्मियों को कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन और जनसेवा की शपथ दिलाई, साथ ही देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के प्रति समर्पित रहने का संदेश दिया। उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने राष्ट्रहित में अपनी जिम्मेदारियों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने का संकल्प लिया।

 

कोतवाली के अतिरिक्त महरौनी क्षेत्र के विभिन्न शासकीय कार्यालयों और विद्यालयों में भी स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया। इन आयोजनों में राष्ट्रीय ध्वज फहराकर देश की आजादी का जश्न मनाया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!