उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
तिरंगा रैली में गूंजे देशभक्ति के नारे, पुलिस ने छात्रों को बांटे फल-मिष्ठान
बानपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कस्बा बानपुर में स्कूल-कॉलेज के छात्र-छात्राओं द्वारा भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। हाथों में तिरंगा लेकर छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति के नारे लगाए और पूरे कस्बे में उत्साह का माहौल नजर आया।
रैली के दौरान थाना पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को फल एवं मिष्ठान वितरित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। पुलिस के इस प्रयास की लोगों ने सराहना की।




