उत्तर प्रदेश
मड़ावरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत चार ग्राम पंचायतों में जल अर्पण कार्यक्रम
आज दिनांक 23 अगस्त को मड़ावरा ग्राम समूह पेयजल योजना के अंतर्गत चार ग्राम पंचायतों—धुरवारा, पयासा, डोंगराखुर्द एवं लुहर्रा—में जल अर्पण कार्यक्रम आयोजित किया गया। सभी ग्राम पंचायतों में ग्राम प्रधानों की उपस्थिति में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
ग्राम पंचायत धुरवारा में आयोजित कार्यक्रम में अधिशासी अभियंता अरुण कुमार बौध, धुरवारा के ग्राम प्रधान श्री राजेश प्रसाद, संबंधित एजेंसी के प्रोजेक्ट मैनेजर श्री बनफूल एवं ग्रामवासी शामिल हुए।




