होमगार्ड भर्ती परीक्षा में बिजली ने डाला खलल परीक्षार्थियों को बार बार पोछना पड़ा पसीना
रविवार को शहर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर होमगार्ड भर्ती परीक्षा सुबह की पाली में आयोजित हुई। नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में
2 घंटे की परीक्षा में अचानक लाइट चली गई। इसके बाद नगर पालिका बालिका इंटर कॉलेज में उपलब्ध जनरेटर चलाया गया लेकिन वह नहीं चला। आनन फानन में जनरेटर का इंतजाम किया गया पर जनरेटर की व्यवस्था नहीं हो पाई तो डीजे का इंतजाम किया ताकि उसके जनरेटर से परीक्षा केंद्र में लाइट उपलब्ध कराई जा सके। इससे केंद्र की लाइट जोड़ी गई। इतना होने के बाद बिजली आपूर्ति सुचारु होने का इंतजार किया गया। उधर, परीक्षार्थियों ने परीक्षा के समापन पर बताया कि परीक्षा के करीब 1 घंटे लाइट गायब रही। इस कारण बार बार पसीना को पोछना पड़ा। वही,शीतल पानी भी काफी देर में उपलब्ध हो पाया। इसके अलावा परीक्षा केंद्र के बाहर खड़े परीक्षार्थियों की परिजनों को भी पानी छांव व बैठने के लिए परेशान होना पड़ा।




