उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

शादी की खुशियां बदली मातम, फलदान से लौट रहे भाई की सड़क हादसे में मौत

 

जखौरा (ललितपुर)। थाना जखौरा क्षेत्र के ग्राम सिरसी में उस समय खुशियों का माहौल मातम में बदल गया, जब शादी की तैयारियों के बीच एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में युवक की मौत की खबर गांव पहुंची। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम सिरसी निवासी बलवान रजक (उम्र लगभग 42 वर्ष) की सड़क हादसे में मौत हो गई, जिससे पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।

बताया जा रहा है कि छोटे लाल रजक की पुत्री की शादी 26 अप्रैल 2026 को होनी थी। इसी कार्यक्रम के तहत परिजन एक दिन पूर्व मध्य प्रदेश के पिछोर क्षेत्र के पास स्थित एक गांव में फलदान की रस्म निभाने गए थे। कार्यक्रम संपन्न होने के बाद सभी लोग अपने-अपने साधनों से वापस सिरसी लौट रहे थे। बलवान रजक, जो कि लड़की का चचेरा भाई था, अपने साथ काशीराम पुत्र मंगन एवं एक अन्य साथी के साथ मोटरसाइकिल से गांव लौट रहा था।

 

 

इसी दौरान ग्राम चुनाई के पास एक अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार तीनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से घायलों को मेडिकल कॉलेज ललितपुर पहुंचाया गया, जहां इलाज कर

,घायल बलवान को झांसी रिफर कर दिया गया झांसी ले जाते समय ही तालबेहट के पास बलवान से दम तोड़ दिया

वहीं, हादसे में घायल काशीराम और एक अन्य युवक का उपचार जारी है,

जिसमे से काशीराम को गंभीर चोटें बताई जा रही है। बलवान रजक अपने पीछे 10 वर्षीय पुत्री को छोड़ गए हैं, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

इस घटना से शादी का घर मातम में तब्दील हो गया। जहां एक ओर बारात की तैयारियां चल रही थीं, वहीं अब घर में रोना-पीटना मचा हुआ है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!