उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

सीडीपीओ ने किया आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण,बच्चों की शिक्षा, पोषण और व्यवस्थाओं का लिया जायजा

 

 

बिरधा। महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत संचालित आंगनवाड़ी केन्द्र में बिरधा परियोजना की सीडीपीओ छाया साहू ने पहुंचकर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, पोषण आहार वितरण, साफ-सफाई, खेल एवं शिक्षण गतिविधियों का बारीकी से अवलोकन किया।

 

सीडीपीओ छाया साहू ने आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं से बच्चों के स्वास्थ्य परीक्षण, टीकाकरण, वजन मापन एवं पोषण संबंधी रिकॉर्ड की जानकारी ली। उन्होंने कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि बच्चों को नियमित रूप से पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया जाए तथा प्रारंभिक शिक्षा की गतिविधियों को और प्रभावी बनाया जाए।

 

निरीक्षण के दौरान बच्चों से बातचीत कर उनकी पढ़ाई और गतिविधियों के बारे में जानकारी ली गई। केंद्र की दीवारों पर बनाए गए शैक्षणिक चित्रों और स्वच्छ वातावरण की सराहना भी की गई। इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं ग्रामीण महिलाएं उपस्थित रहीं।

 

ग्रामीणों ने बताया कि विभागीय अधिकारियों द्वारा लगातार किए जा रहे निरीक्षणों से केंद्र की व्यवस्थाओं में सुधार दिखाई दे रहा है। इससे अभिभावकों का भरोसा बढ़ा है और बच्चों की नियमित उपस्थिति में भी वृद्धि हुई है। ग्रामीणों ने कहा कि अधिकारियों की सक्रियता से आंगनवाड़ी केंद्रों में बच्चों को बेहतर सुविधाएं मिलने लगी हैं।

 

आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों एवं सुपरवाइजर को समय-समय पर केन्द्र पर अभिलेखों में सुधार करवाने निर्देश दिए ।

 

सीडीपीओ छाया साहू ने कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ पात्र बच्चों और महिलाओं तक पहुंचाना विभाग की प्राथमिकता है। इसके लिए समय-समय पर केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!