उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट, डीएम व एसपी ने की ब्रीफिंग

ललितपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। इसी क्रम में जिलाधिकारी सत्य प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक द्वारा पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की विस्तृत ब्रीफिंग की गई।

ब्रीफिंग के दौरान मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, रूट डायवर्जन, पार्किंग व्यवस्था तथा विभिन्न ड्यूटी स्थलों पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता, अनुशासन एवं जिम्मेदारी के साथ करें तथा किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने कहा कि मुख्यमंत्री के भ्रमण कार्यक्रम को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर विशेष सतर्कता बरतने तथा आमजन को न्यूनतम असुविधा सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

ब्रीफिंग में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को कार्यक्रम के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, यातायात संचालन को सुचारु रखने तथा सुरक्षा संबंधी सभी मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए गए। प्रशासन द्वारा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!