उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
मुख्यमंत्री दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने पहुंची एडीजी कानपुर
ललितपुर। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन और पुलिस महकमा पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। इसी क्रम में शनिवार सुबह कानपुर जोन के एडीजी अनुपम कुलश्रेष्ठ का ललितपुर आगमन हुआ।
ललितपुर पहुंचने पर पुलिस अधीक्षक मु. मुश्ताक ने एडीजी का स्वागत किया। इस दौरान जिले की सुरक्षा व्यवस्था, वीआईपी प्रोटोकॉल और मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
एडीजी ने अधिकारियों के साथ सुरक्षा तैयारियों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा सभी व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित ढंग से संपन्न कराया जा सके।




