उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर: एसपी मो. मुश्ताक का कोतवाली में औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं को परखा, दिए सख्त निर्देश
ललितपुर पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने आज कोतवाली ललितपुर का अचानक निरीक्षण कर पुलिस कार्यप्रणाली और व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान थाना परिसर, कार्यालय, अभिलेखों, महिला हेल्प डेस्क, ई-मालखाना एवं अन्य महत्वपूर्ण व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई।




