उत्तर प्रदेशराजनीतिराज्य
जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर चले लाठी डंडे दो महिलाएं सहित एक पक्ष के चार लोग घायल, आधा दर्जन पर मारपीट का आरोप
ललितपुर जिले के तालबेहट कोतवाली क्षेत्र के बिजरौठा गांव में शनिवार शाम करीब 7 बजे जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के खेत सिंह, नीरज, राम सखी और मीरा सहित चार लोग घायल हो गए, जिनमें दो महिलाएं भी शामिल हैं।
घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। पीड़ित खेत सिंह ने आरोप लगाया है कि उनके परिवारजनों के साथ विपक्षियों ने लाठी-डंडों से मारपीट की। उन्होंने बताया कि विपक्षी के खेत में बकरियां घुस जाने से नाराज होकर करीब आधा दर्जन लोगों ने यह हमला किया। और जानकारी देते हुए बताया विपक्षी उनके परिवार के ही सदस्य जिन्होंने मारपीट की है।




