उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
ललितपुर में आंधी से मकान गिराः परिवार के पांच लोग घायल, भैंस की मौत
ललितपुर में आंधी से मकान गिराः परिवार के पांच लोग घायल, भैंस की मौत; बाइक क्षतिग्रस्त ललितपुर जिले के ग्राम में शनिवार शाम तेज आंधी के कारण तीन कच्चे मकान ढह गए। इस हादसे में दादा-दादी, पिता-पुत्री सहित पांच लोग घायल हो गए। आंधी की चपेट में आने से एक भैंस की मौत हो गई और एक बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
यह घटना शनिवार शाम करीब 6:30 बजे हुई। कोतवाली सदर क्षेत्र के जिजयावन गांव में सुखदयाल अहिरवार (35), उनकी चार वर्षीय बेटी शिवांशी, पिता नत्थू अहिरवार (55), मां भागवती (50) और चाची श्यामबाई (50) अपने कमरोंमें बैठे थे, तभी तेज हवाओं के कारण तीनों कमरे गिर गए। मलबे में दबकर सभी लोग घायल हो गए। घर का घरेलू सामान भी मलबे में दब गया।




