उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

एटीएम के सामने जर्जर विद्युत तारों में अचानक लगी आग

ललितपुर जनपद के महरौनी कस्बे में भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के एटीएम के सामने जर्जर विद्युत तारों में अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद विद्युत पोल से लगातार चिंगारियां गिरती रहीं, जिससे आसपास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तारों में स्पार्किंग के बाद आग भड़क उठी और काफी देर तक चिंगारियां गिरती रहीं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। स्थानीय लोगों ने बिजली विभाग की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए जर्जर तारों को जल्द बदलने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!