उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, झांसी रेफर

ललितपुर जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 44 पर बुधवार शाम एक सड़क हादसा हो गया। बांसी सिघई पेट्रोल पंप के पास एक तेज रफ्तार मोटरसाइकिल सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया। इस दुर्घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद झांसी रेफर किया गया है।

 

यह घटना बुधवार शाम करीब 7:30 बजे हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस मौके पर पहुंची और घायल युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार किया।

 

घायल युवक की पहचान चिरगांव निवासी राजा पुत्र देशराज (32 वर्ष) के रूप में हुई है। डॉक्टर सूरज ने बताया कि घायल की हालत अत्यधिक गंभीर होने के कारण उसे झांसी रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!