उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
स्कूल से लौट रही छात्रा की गड्ढे में डूबने से मौत
ललितपुर। थाना बानपुर क्षेत्र के ग्राम तेरा में स्कूल से घर लौट रही 11 वर्षीय छात्रा आरुषि पुत्री भजनलाल की पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत हो गई। बताया गया कि छात्रा स्कूल से लौट रही थी इसी दौरान रास्ते में शौच के लिए जाते समय उसका पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में डूब गई। ग्रामीणों ने उसे बाहर निकालकर जिला मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।




