उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

कोर्ट के आदेश पर पत्नी समेत छह पर केस दर्ज, प्रेमी संग जाने, जेवरात हड़पने व मारपीट का आरोप

 

 

ललितपुर। न्यायालय के आदेश पर तालबेहट कोतवाली पुलिस ने पत्नी समेत छह लोगों के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी देने और जेवरात व नकदी हड़पने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

 

प्राप्त जानकारी अनुसार कोतवाली के ग्राम चमरौवा निवासी पीड़ित रामप्रताप सिंह ने न्यायालय में दिए प्रार्थना पत्र में आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रोशनी का एक युवक से प्रेम संबंध था। विरोध करने पर 17 मार्च 2026 को उसके साथ मारपीट की गई। इसके बाद 29 मार्च को पत्नी दोनों मासूम बेटियों को घर पर छोड़कर कथित प्रेमी के साथ चली गई। गुमशुदगी दर्ज होने के बाद अगले दिन वह मिल गई और समझाने पर वापस घर आ गई। पीड़ित का आरोप है कि 16 अप्रैल 2026 को उसकी पत्नी दोबारा घर छोड़कर चली गई और अपनी मां के सोने-चांदी के जेवर और गेहूं की फसल बिक्री से मिले डेढ़ लाख रुपये भी साथ ले गई। जब वह पत्नी को लेने ससुराल पहुंचा तो ससुराल पक्ष ने 10 लाख रुपये की मांग की और गाली-गलौज कर मारपीट करते हुए जान से मारने की धमकी दी।

 

न्यायालय के आदेश पर तालबेहट पुलिस ने पत्नी रोशनी, ससुर अशोक यादव, सास सुनीता, साला अंगद, दादा ससुर सूरत सिंह और एक अन्य आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 115(2), 352, 351(3), 316(2) व 191(2) के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!