पोक्सो एक्ट के वांछित आरोपी को सोजना पुलिस ने किया गिरफ्तार
ललितपुर। पुलिस अधीक्षक ललितपुर संजीव कुमार बाजपेयी के निर्देशन में अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सोजना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अपर पुलिस अधीक्षक कालू सिंह एवं क्षेत्राधिकारी महरौनी अरविंद कुमार पाण्डेय के निकट पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी सुधाकर पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पोक्सो एक्ट के एक वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार थाना सोजना क्षेत्र में वांछित अपराधियों की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने ग्राम पण्डाखेरा निवासी राघवेन्द्र पुत्र कोमल अहिरवार (उम्र लगभग 20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपी थाना सोजना में दर्ज मुकदमा अपराध संख्या 110/2026, धारा 74/65(1)/333/351(2) बीएनएस एवं 3/4(2) पोक्सो एक्ट के मामले में वांछित चल रहा था।
गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया।
गिरफ्तार करने वाली टीम में थाना प्रभारी सुधाकर पाण्डेय, उपनिरीक्षक निखिल मलिक, कांस्टेबल गौरव कुमार, आरक्षी मुकुट सिंह एवं महिला आरक्षी सुधा सिंह शामिल रहे।




