उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य
अज्ञात वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मारी
हाइवे 44 पर युवक गंभीर घायल, तालबेहट अस्पताल में भर्ती ललितपुर जिले में बांसी के पास हाइवे 44 पर एक अज्ञात वाहन ने तेज रफ्तार बाइक सवार को टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना शुक्रवार रात करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों ने घायल युवक को सड़क किनारे पड़ा देखा और तुरंत एंबुलेंस को सूचना दी। मौके पर पहुंची हाइवे एंबुलेंस की मदद से घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट ले जाया गया।
घायल की पहचान हरीराम पुत्र श्री, उम्र लगभग 45 वर्ष, निवासी बसकरया मोहल्ला, ग्राम खांदी के रूप में हुई है। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तालबेहट में डॉक्टर अभिषेक नामदेव ने बताया कि घायल का प्राथमिक उपचार कर दिया गया है




