उत्तर प्रदेशक्राइमराजनीतिराज्य

ललितपुर में डीएम-एसपी ने फरियादियों की सुनी समस्याएं: अवैध कब्जा करने वालों पर सख्त कार्रवाई

ललितपुर जिले की सभी थाना और कोतवाली में शनिवार को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश और पुलिस अधीक्षक मो. मुश्ताक ने कोतवाली सदर पहुंचकर फरियादियों की समस्याएं सुनीं।

 

उन्होंने तीन समस्याओं के निस्तारण के लिए लेखपाल और पुलिस टीम को तत्काल मौके पर भेजा और शाम तक समाधान के निर्देश दिए कोतवाली सदर में दोपहर 1:30 बजे डीएम सत्य प्रकाश और एसपी मो. मुश्ताक ने ग्रामीणों की शिकायतें सुनीं। ग्राम मऊमाफी से आई एक महिला ने बताया कि उसकी जमीन पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया है और वे उसे छोड़ नहीं रहे। इस पर जिलाधिकारी ने तत्काल राजस्व टीम भेजकर कब्जा दिलाने के आदेश दिए।

 

इसी तरह, ग्राम पचौनी की एक अन्य महिला ने शिकायत की कि कुछ लोगों ने उसके पुत्र और परिजनों के साथ मारपीट की है। पुलिस अधीक्षक ने इस मामले में तत्काल एफआईआर दर्ज करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी सत्य प्रकाश ने सभी राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जमीन संबंधी मामलों का मौके पर जाकर निस्तारण करें।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि जहां भी पुलिस की आवश्यकता हो, तत्काल मदद ली जाए। उन्होंने यह भी बताया कि जमीन विवादों को खत्म करने में लेखपालों की अहम भूमिका होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!